लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: टेक्सास के ओडेसा में अंधाधुंध गोलीबारी में 5 की मौत, 21 घायल

By स्वाति सिंह | Updated: September 1, 2019 07:54 IST

अमेरिका में आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं के बीच शनिवार को टेक्सास में एक बंदूकधारी ने 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और कई अन्य को घायल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदो बंदूकधारियों हमलावरों ने एक ट्रक को हाइजैक कर फायरिंग करना शुरू कर दी।इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। 

अमेरिका में टेक्सास के मिडलैंड के नजदीक ओडेसा में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 21 लोगों के जख्मी होने की खबर है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दो बंदूकधारियों हमलावरों ने एक ट्रक को हाइजैक कर फायरिंग करना शुरू कर दी। जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। 

स्थानीय मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक बंदूकधारी को सिनर्जी मूवी थिएटर के पास मार गिराया गया है। उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। बीते दिनों अमेरिका के टेक्सास में एक बंदूकधारी ने 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और कई अन्य को घायल कर दिया। असॉल्ट राइफल से लैस 21 वर्षीय बंदूकधारी ने टेक्सास के दक्षिणी नगर अल पासो में वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। 

जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बता कर इसकी निंदा की है और कहा है कि मासूम लोगों की हत्या को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। ट्रंप ने ट्वीट किया, “मैं जानता हूं कि मेरे साथ देश का प्रत्येक व्यक्ति इस घृणित हरकत की निंदा करता है।

मासूम लोगों की हत्या किए जाने के पीछे किसी कारण या बहाने को सही नहीं ठहराया जा सकता। मेलानिया और मैं टेक्सास के लोगों के प्रति संवेदनाएं जाहिर करते हैं।” मेक्सिको के विदेश मामलों के मंत्री मार्सेला एबरार्ड ने कहा कि घायलों में मेक्सिको के भी छह नागरिक शामिल हैं।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल