लाइव न्यूज़ :

पूर्वी चीन में होटल ढहने से कम से कम आठ लोगों की मौत, नौ अन्य लापता

By भाषा | Updated: July 13, 2021 11:39 IST

Open in App

बीजिंग, 13 जुलाई (एपी) पूर्वी चीन के सूझोऊ शहर में एक होटल के ढहने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और नौ लोग लापता हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूझोऊ प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बताया कि होटल की इमारत सोमवार दोपहर में गिरी थी। कर्मचारियों ने रातभर जीवित बचे लोगों की तलाश की। अभियान में श्वान दस्ते, क्रेन, सीढ़ियों तथा ‘मेटल कटर’ का इस्तेमाल किया।

घटनास्थल की तस्वीरों में बचावकर्मी मलबे में लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के समय कम से कम 23 लोग मौके पर मौजूद थे। छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अन्य नौ लोगों की तलाश जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों में से 18 की पहचान होटल के ‘चेक-इन-रिकॉर्ड’ से हुई और इन्हें होटल अतिथि माना जा रहा है। पांच लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

चीन में होटल बुक करने वाले एप ‘सीट्रिप’ के अनुसार, 54 कमरे वाला ‘सिजी कैयुआन होटल’ 2018 में खोला गया था। वहीं, शहर की सरकार ने बताया कि भूकंप बचाव दल सहित 600 कर्मचारी और 120 वाहन तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं।

सूझोऊ, शंघाई के पास जिआंगसू प्रांत का एक शहर है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपनी ऐतिहासिक नहरों तथा पारम्परिक चीनी उद्यानों के लिए मशहूर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब