लाइव न्यूज़ :

यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक्स में कम से कम 53 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2025 10:08 IST

हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी हमलों में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत कम से कम 53 लोग मारे गए हैं तथा राजधानी सना एवं सऊदी अरब की सीमा पर विद्रोहियों के गढ़ सादा समेत अन्य प्रांतों में लगभग 100 लोग घायल हो गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गईइस हमले में करीब 100 लोग घायल हो गएहूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी

काहिरा: यमन में हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर अमेरिकी द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए। हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अमेरिका के इन हमलों ने बाद ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने भी हमलों की धमकी दी है जिससे यमन में तनाव और बढ़ने की आशंका है। 

हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी हमलों में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत कम से कम 53 लोग मारे गए हैं तथा राजधानी सना एवं सऊदी अरब की सीमा पर विद्रोहियों के गढ़ सादा समेत अन्य प्रांतों में लगभग 100 लोग घायल हो गए हैं। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर सिलसिलेवार हवाई हमलों का आदेश दिया था। ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही अहम समुद्री गलियारे पर आने-जाने वाले मालवाहक पोतों पर जब तक अपने हमले बंद नहीं कर देते, तब तक वह ‘‘पूरी ताकत से’’ हमले जारी रखेंगे। 

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा था, ‘‘हमारे बहादुर सैनिक अमेरिकी जलमार्गों, वायु और नौसेना संपत्तियों की रक्षा करने तथा नौवहन की स्वतंत्रता को बहाल करने के लिए आतंकवादियों के ठिकानों, उनके आकाओं और मिसाइल रक्षा तंत्र पर हवाई हमले कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘कोई भी आतंकी ताकत अमेरिकी वाणिज्यिक और नौसैनिक पोतों को दुनिया के जलमार्गों पर स्वतंत्र रूप से आने-जाने से नहीं रोक पाएगी।’’ 

ट्रंप ने ईरान को भी चेतावनी दी कि वह विद्रोही संगठन का समर्थन बंद कर दे, अन्यथा उसे उसके कृत्यों के लिए ‘‘पूरी तरह से जवाबदेह’’ ठहराया जाएगा। हूती विद्रोहियों ने शनिवार शाम को सना और सादा में शनिवार तथा रविवार को हवाई हमले होने की सूचना दी। 

उन्होंने रविवार तड़के होदीदा, बायदा और मारिब प्रांतों में भी हवाई हमले होने की जानकारी दी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को ‘सीबीएस’ टीवी चैनल से कहा, ‘‘हम इन लोगों को यह नियंत्रित करने नहीं देंगे कि कौन से पोत गुजर सकते हैं और कौन से नहीं।’’ 

रुबियो ने कहा कि हूती विद्रोहियों के कुछ केंद्रों को नष्ट कर दिया गया है। रविवार रात प्रसारित भाषण में विद्रोहियों के नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘हम तनाव बढ़ाए जाने का जवाब तनाव बढ़ाकर देंगे।’’ अल-हूती ने कहा, ‘‘हम अमेरिकी दुश्मन को हमलों, मिसाइल हमलों से और उसके विमानवाहक पोतों, उसके युद्धपोतों को निशाना बनाकर जवाब देंगे।’’ 

हूती मीडिया कार्यालय के उप प्रमुख नसरुद्दीन आमेर ने कहा कि हवाई हमले उन्हें रोक नहीं पाएंगे और वे अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे। विद्रोहियों के एक अन्य प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुलसलाम ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में ट्रंप के इस दावे को ‘‘झूठा और भ्रामक’’ बताया कि हूती अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों को खतरा पहुंचाते हैं। 

इनपुट भाषा

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपUSAसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट