लाइव न्यूज़ :

बुल्गारिया में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 45 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 12:50 IST

Open in App

सोफिया, 23 नवंबर (एपी) पश्चिमी बुल्गारिया में सोमवार देर रात को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बस उत्तरी मेसीडोनिया में पंजीकृत थी। हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे हुआ। हताहत हुए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। घायल हुए सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

बुल्गारिया की समाचार समिति ‘नोवीनाइट’ ने बताया कि मेसीडोनिया के दूतावास के प्रतिनिधियों ने एक अस्पताल का दौरा किया, जहां कुछ घायलों को भर्ती कराया गया है।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री स्टीफन यानेव भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह एक भयावह त्रासदी है। मैं हताहत हुए लोगों के परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीद करते हैं कि हम इससे सबक सीखेंगे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक