लाइव न्यूज़ :

माली ट्रक पर हमले में कम से कम 31 नागरिकों की मौत

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:25 IST

Open in App

बमाको, चार दिसंबर (एपी) मध्य माली में नागरिकों को लेकर जा रहे एक ट्रक पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को एक स्थानीय अधिकारी ने दी।

बांदियागरा के महापौर हुसैनी साये ने बताया कि ट्रक में करीब 50 लोग सवार थे, तभी शहर से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार को कुछ बंदूकधारियों ने उस पर हमला कर दिया।

महापौर ने कहा, ‘‘गोलीबारी से ट्रक में आग लग गई और 31 लोगों की मौत हो गई। उनमें से अधिकतर की जलकर मौत हो गई।’’ वह माली के संसद के सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग जख्मी हो गए और दो व्यक्ति लापता हैं।’’

हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन यह अल-कायदा से जुड़े स्थानीय समूहों का कृत्य प्रतीत होता है।

माली की सेना के खिलाफ अल-कायदा से जुड़े सशस्त्र समूहों ने 2015 में हमले शुरू किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक