लाइव न्यूज़ :

माली ट्रक पर हमले में कम से कम 31 आम नागरिकों की मौत

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:06 IST

Open in App

(कैप्शन और इंट्रो में संशोधन के साथ)

बमाको, चार दिसंबर (एपी) मध्य माली में आम नागरिकों को लेकर जा रहे एक ट्रक पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को एक स्थानीय अधिकारी ने दी।

बांदियागरा के महापौर हुसैनी साये ने बताया कि ट्रक में करीब 50 लोग सवार थे, तभी शहर से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार को कुछ बंदूकधारियों ने उस पर हमला कर दिया।

महापौर ने कहा, ‘‘गोलीबारी से ट्रक में आग लग गई और 31 लोगों की मौत हो गई। उनमें से अधिकतर की जलकर मौत हो गई।’’ वह माली के संसद के सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग जख्मी हो गए और दो व्यक्ति लापता हैं।’’

हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन यह अल-कायदा से जुड़े स्थानीय समूहों का कृत्य प्रतीत होता है।

माली की सेना के खिलाफ अल-कायदा से जुड़े सशस्त्र समूहों ने 2015 में हमले शुरू किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना