लाइव न्यूज़ :

सोमालिया में सैन्य स्थल पर आत्मघाती हमला में कम से कम 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:05 IST

Open in App

मोगादिशू, 15 जून (एपी) सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर मंगलवार को आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हुए हैं।

पुलिस प्रवक्ता सादिक अली आदेन ने पत्रकारों को बताया कि आत्मघाती विस्फोटक से भरी जैकेट पहना हुआ था और वह शहर के मदीना जिले में स्थित केंद्र में घुसा और विस्फोट कर दिया। अल कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

इस प्रशिक्षण केंद्र का इस्तेमाल सोमालिया राष्ट्रीय सेना भर्ती किए गए नए कर्मियों के लिए करती है।

विस्फोट की चपेट में आकर हताहत हुए लोगों को मदीना अस्पताल ले जाया गया जहां स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 14 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। पीड़ितों में अपने प्रिय जनों का पता लगाने के लिए सैकड़ों लोग अस्पताल में जमा हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना