लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-मैक्सिको सीमा के समीप हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:26 IST

Open in App

सियुडेड विक्टोरिया (मैक्सिको), 20 जून (एपी) मैक्सिको के सीमावर्ती शहर रेनोसा के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को बंदूकधारियों ने हमला किया और झड़प में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी।

सुरक्षाबलों के साथ समन्वय कर रही तामाउलिपास सरकारी एजेंसी ने एक बयान में बताया कि टेक्सास के मैकएलेन से सटे रेनोसा के पूर्वी भाग के कई क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बंदूकधारी कई गाड़ियों पर सवार होकर आये और उन्होंने हमला शुरू कर दिया।

एजेंसी ने बताया कि एक सीमावर्ती पुल के समीप पुलिस पर किये गये हमले में एक व्यक्ति की जान चली गयी लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अन्य को गोलियां बीच में आने की वजह से लगीं या उन्हें निशाना बनाया गया।

इस हमले के बाद सेना, नेशनलगार्ड, प्रांतीय पुलिस एवं अन्य एजेंसियो ने मोर्चा संभाल लिया। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया जिसने संभवत: दो महिलाओं को अगवा किया था। अधिकारियों के अनुसार तीन वाहन भी जब्त किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल