लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफगानिस्तान में हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत: अधिकारी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 16:25 IST

Open in App

काबुल, सात जनवरी (एपी) दक्षिणी अफगानिस्तान में अलग अलग हमलों में कम से कम 11 नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी।

इस बीच अफगान वार्ताकार तालिबान के साथ वार्ता बहाल करने के लिए कतर में हैं जिसका उद्देश्य दशकों के संघर्ष की समाप्ति है।

दक्षिणी उरुजगन प्रांत में एक आत्मघाती कार हमलावर ने बृहस्पतिवार तड़के एक सैन्य अड्डे के पास विस्फोटक से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया जिसमें सुरक्षा बल के छह कर्मी मारे गए। यह जानकारी प्रांतीय परिषद के एक सदस्य ने दी जो मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे।

उरुजगन में प्रांतीय परिषद के उप प्रमुख मोहम्मद करीम करीमी ने प्रांतीय राजधानी तिरिन कोट स्थित सैन्य ठिकाने पर हमले की पुष्टि की लेकिन मारे गए व्यक्तियों की संख्या की जानकारी नहीं दी।

प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्ला अफगान के अनुसार दक्षिणी हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में बुधवार देर रात एक संदिग्ध हवाई हमले में कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मारे गए व्यक्तियों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

प्रांतीय गवर्नर अब्दुल नबी एलहम ने कहा कि अधिकारी यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि यह हवाई हमला था या कोई अन्य प्रकार का हमला।

किसी ने भी हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफगानिस्तान का एक वार्ता दल कतर की राजधानी दोहा में है जिसका उद्देश्य दशकों से जारी संघर्ष को समाप्त करना है। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से शुरू हुए अमेरिकी-तालिबान शांति समझौते को लेकर संदेह बढ़ने के बीच बातचीत रुक-रुक कर हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?