लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में विस्फोट में कम से कम 100 लोग हताहत : तालिबान अधिकारी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:22 IST

Open in App

काबुल, आठ अक्टूबर (एपी) उत्तरी अफगानिस्तान में शिया मुस्लिम नमाजियों से भरी एक मस्जिद में शुक्रवार को एक विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 100 लोग हताहत हो गये। तालिबान पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कुंदुज प्रांत के उप पुलिस प्रमुख दोस्त मोहम्मद ओबैदा ने कहा कि इनमें से ज्यादातर लोग मारे गये हैं।

प्रांत में हुए विस्फोट के लिए अभी किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों का अफगानिस्तान के शिया मुस्लिम अल्संख्यकों पर हमला करने का लंबा इतिहास है।

उप पुलिस प्रमुख ने कहा कि हमले को एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया होगा, जो नमाज अदा करने वालों के बीच घुल-मिल गया होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने शिया भाइयों को आश्वस्त करता हूं कि तालिबान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है।

मृतक संख्या की पुष्टि हो जाने पर, शुक्रवार का हमला अमेरिका और नाटो सैनिकों की अगस्त के अंत में अफानिस्तान से वापसी और देश पर तालिबान के कब्जे के बाद भीषण हमला है और जिसमें मौतों की संख्या सर्वाधिक है।

गोजर ए सैयद अबाद मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी अली रेजा ने बताया कि वह विस्फोट के वक्त नमाज अदा कर रहे थे और उन्होंने कई हताहतों को देखा।

घटनास्थल की तस्वीरों और वीडियो में यह देखा जा सकता है कि बचावकर्मी मस्जिद से कंबल में लिपटे शवों को एंबुलेंस में रख रहे हैं।

इलाके के निवासी हुसैनदाद रेजायी ने बताया कि विस्फोट होने के शीघ्र बाद वह मस्जिद की ओर दौड़े। उनहोंने कहा, ‘‘नमाज शुरू होने के साथ विस्फोट हुआ। मैं अपने रिश्तेदारों को तलाशने वहां पहुंचा। मस्जिद लोगों से भरी हुई थी। ’’

इस बीच, तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि तालिबान विशेष बल मौके पर पहुंच गये और घटना की जांच कर रहे हैं।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने शुक्रवार के हमले की निंदा की और कहा कि यह धार्मिक स्थलों को निशाना बना कर की जाने वाली हिंसा की पद्धति का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला