लाइव न्यूज़ :

प्रत्येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का सितंबर तक टीकाकरण किया जाए:डब्ल्यूएचओ प्रमुख

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:14 IST

Open in App

लंदन, एक जुलाई विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख डॉ टेड्रोस अधनोम घेब्रसेयस ने सितंबर तक प्रत्येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का कोविड-19 टीकाकरण करने की बृहस्पतिवार को अपील की। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि ‘‘जब तक हम हर जगह महामारी को खत्म नहीं कर देते हैं, हम इसे कहीं भी खत्म नहीं कर पाएंगे।’’

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने डिजिटल माध्यम से आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम में कहा, ‘‘टीके तक पहुंच में अत्यधिक असमानता महामारी को दो तरफा तूल दे रही है। कुछ देश टीकाकरण में काफी आगे निकल गये हैं, जबकि कई अन्य देशों के पास अपने स्वास्थ्य कर्मियों, वृद्ध लोगों और अत्यधिक जोखिमग्रस्त समूहों के लिए भी टीके नहीं हैं। ’’

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुछ देशों द्वारा टीकाकरण नहीं कर सकना, अन्य सभी देशों के लिए खतरा है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने प्रत्येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का सितंबर तक और अगले साल के मध्य तक 70 प्रतिशत आबादी का टीकारकण करने के लिए वैश्विक प्रयास किये जाने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘न्यायसंगत तरीके से टीकाकरण करना न सिर्फ सही चीज है, बल्कि यह महामारी को काबू करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने का सर्वश्रेष्ठ तरीका भी है। ’’

जॉन्स हॉपकिंस यूनवर्सिटी के मुताबिक विश्व में कोरोना वायरस से 18.2 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 40 लोगों की मौत हुई है। पिछले साल महामारी की शुरूआत होने के बाद से भारत में कोविड-19 के तीन करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और करीब चार लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?