लाइव न्यूज़ :

प्रत्येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का सितंबर तक टीकाकरण किया जाए:डब्ल्यूएचओ प्रमुख

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:16 IST

Open in App

लंदन, एक जुलाई विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख डॉ टेड्रोस अधनोम घेब्रसेयस ने सितंबर तक प्रत्येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का कोविड-19 टीकाकरण करने की बृहस्पतिवार को अपील की। साथ ही, उन्होंने महामारी को काबू करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के लिए टीकाकरण को सर्वश्रेष्ठ उपाय बताया है।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने डिजिटल माध्यम से आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम में कहा, ‘‘टीके तक पहुंच में अत्यधिक असमानता महामारी को दो तरफा तूल दे रही है। कुछ देश टीकाकरण में काफी आगे निकल गये हैं, जबकि कई अन्य देशों के पास अपने स्वास्थ्य कर्मियों, वृद्ध लोगों और अत्यधिक जोखिमग्रस्त समूहों के लिए भी टीके नहीं हैं। ’’

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुछ देशों द्वारा टीकाकरण नहीं कर सकना, अन्य सभी देशों के लिए खतरा है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने प्रत्येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का सितंबर तक और अगले साल के मध्य तक 70 प्रतिशत आबादी का टीकारकण करने के लिए वैश्विक प्रयास किये जाने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘न्यायसंगत तरीके से टीकाकरण करना न सिर्फ सही चीज है, बल्कि यह महामारी को काबू करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने का सर्वश्रेष्ठ उपाय भी है। ’’ डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘जब तक हम हर जगह महामारी को खत्म नहीं कर देते, हम इसे कहीं भी खत्म नहीं कर पाएंगे। ’’

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के विभिन्न देशों में कोविड टीकारण की दर असमान है। कई देशों में आबादी के एक प्रतिशत से भी कम हिस्से का टीकाकरण हुआ है जबकि कुछ देशों में यह 60 प्रतिशत से अधिक है।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स वैश्विक टीका साझाकरण कार्यक्रम ने अपने अभियान की धीमी शुरूआत की है। धनी देशों ने टीका विनिर्माता कंपनियों से सीधे करार कर करोड़ों खुराक प्राप्त किये हैं। वहीं, कोवैक्स ने विश्व भर में सिर्फ 8.1 करोड़ खुराक वितरित की है।

जॉन्स हॉपकिंस यूनवर्सिटी के मुताबिक विश्व में कोरोना वायरस से 18.2 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 40 लोगों की मौत हुई है। पिछले साल महामारी की शुरूआत होने के बाद से भारत में कोविड-19 के तीन करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और करीब चार लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी