लाइव न्यूज़ :

हूथी विद्रोहियों के मिसाइल हमले में कम से कम 10 नागरिकों की मौत

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:38 IST

Open in App

सना, एक नवम्बर (एपी) यमन के हूथी विद्रोहियों द्वारा दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों के फटने से मध्य प्रांत मारिब में एक धार्मिक शैक्षणिक इकाई में कम से कम 10 नागरिकों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि ये मिसाइलें रविवार देर रात अल-औमद के आवासीय इलाके स्थित एक मदरसे दार अल हदीथ और मस्जिद पर गिरीं। हताहतों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया जानकारी मुहैया कराने के लिए अधिकृत नहीं थे। इस हमले से आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

ईरानी समर्थित हूथी विद्रोहियों की ओर से अभी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आयी है जिन्होंने यमन के उत्तर में आधे हिस्से पर अपना नियंत्रण पूरा करने के लिए तेल-समृद्ध मारिब को अपने नियंत्रण में लेने के वास्ते महीनों तक प्रयास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें