लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर सौर पैनल स्थापित करने के लिए दूसरे स्पेसवॉक पर निकले

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:00 IST

Open in App

केप कैनेवरल (अमेरिका), 20 जून (एपी) अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर शक्तिशाली नए सौर पैनल स्थापित करने के लिए रविवार को एक सप्ताह से भी कम समय में अपने दूसरे स्पेसवॉक पर निकले।

फ्रांस के थॉमस पेस्केट और नासा के शेन किम्ब्रू ने बुधवार को जहां छोड़ा था, वहां से वॉक शुरू किया। स्पेससूट और अन्य समस्याओं की वजह से वे उच्च तकनीक वाले सौर पैनलों की श्रृंखला के पहले पैनल को नहीं लगा पाए थे। पिछली बार हुई परेशानी से बचने के लिए किम्ब्रू ने एक अलग सूट पहना था।

अंतरिक्ष यात्री पिछले हफ्ते पहले सौर विंग को उसकी जगह स्थापित करने में कामयाब रहे थे, लेकिन बिजली के कनेक्शन जोड़ने और पैनल को इसकी पूरी 63 फुट (19 मीटर) लंबाई तक बिछाने में देरी हुई। यह काम रविवार की कार्य सूची में सबसे ऊपर रहा।

इन नए सौर पंखों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये एक लाल कालीन की तरह सतह पर बिछ सकता है, जो पुराने वाले से बिल्कुल अलग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल