लाइव न्यूज़ :

खून का थक्का जमने की चिंताओं के बाद यूरोप में एस्ट्राजेनेका के टीके का दोबारा इस्तेमाल शुरू

By भाषा | Updated: March 19, 2021 21:19 IST

Open in App

वारसा, 19 मार्च (एपी) खून का थक्का जमने के भय के कारण एस्ट्राजेनेका के टीके पर यूरोप के कई देशों में लगी रोकी शुक्रवार को हटा ली गई। पूरे यूरोप में फिर से इस टीके को लगाने का काम शुरू हो गया है।

वहीं, यूरोपीय देशों के नेताओं ने अपने नागरिकों को भरोसा दिया है कि यह टीका सुरक्षित है और कोरोना वायरस की महामारी को खत्म करने में अहम है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाया और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भी यह टीका लेने की योजना है। वहीं, यूरोप के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी टीकाकरण अभियान में हिस्सा लिया। बता दें कि पूरे यूरोप में जारी टीकाकरण में लगातार बाधा आ रही है और कई इलाकों में संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ा है।

इतालवी स्वास्थ्य मंत्रालय में रोग रोकथाम के प्रमुख डॉ.गियोवान्नी रेज्जा ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि टीकाकरण को बहाल करना हमारे लिए राहत की खबर है क्योंकि हम तेजी से टीकाकरण अभियान को बढ़ा रहे हैं।’’

हालांकि, ऐसा नहीं है कि सभी देशों का एस्ट्राजेनेका के टीके पर भरोसा बहाल हो गया है। इस टीके पर सबसे पहले रोक लगाने वाले डेनमार्क ने शुक्रवार को कहा कि वह टीकाकरण को फिर से मंजूरी देने से पहले एक हफ्ते और इंतजार करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला