लाइव न्यूज़ :

कनाडा में एस्ट्राजेनेका टीके को मिली मंजूरी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:59 IST

Open in App

टोरंटो, 26 फरवरी (एपी) कनाडा की नियामक एजेंसियों ने शुक्रवार को सभी वयस्कों के लिए कोरोना वायरस के एस्ट्राजेनेका टीके को मंजूरी प्रदान कर दी।

फाइजर और मॉडर्ना के बाद कोविड-19 का यह तीसरा टीका है जिसे कनाडा में मंजूरी दी गई है।

‘हेल्थ कनाडा’ ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए इस टीके को मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि फ्रांस समेत कुछ अन्य देशों ने केवल 65 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका टीके को मंजूरी दी है।

यह टीका, परीक्षण में 62 प्रतिशत प्रभावी सिद्ध हुआ है और पहले जिन टीकों की मंजूरी दी गई थी उनकी तुलना में कम सुरक्षा देने वाला प्रतीत होता है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि 50 प्रतिशत से अधिक प्रभाव वाला कोई भी टीका संक्रमण को फैलने से रोकने में सहायक होगा।

हेल्थ कनाडा ने कहा कि चार क्लिनिकल ट्रायल और अन्य देशों में एस्ट्राजेनेका को मंजूरी मिलने के बाद प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना