लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में पता चले कोराना वायरस के नए स्वरूप पर भी एस्ट्राजेनेका के टीके के काम कर सकने का दावा

By भाषा | Updated: February 5, 2021 22:14 IST

Open in App

लंदन, पांच फरवरी (एपी) कोरोना वायरस से बचाव के लिए एस्ट्राजेनेका के टीके को ईजाद करने वाले वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह पिछले साल के अंत में ब्रिटेन में पता चले कोविड-19 के नये स्वरूप के खिलाफ भी काम कर सकता है।

फाइजर और मॉडर्ना सहित अन्य टीका विनिर्माताओं द्वारा पूर्व में पाए गये परिणामों के यह समान है।

एस्ट्राजेनेका टीका विकसित करने में मदद करने वाले ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एंड्रयू पोलार्ड ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह टीका कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में वायरस के फैलने की दर को भी धीमा कर सकता है। इस सिलसिले में अनुसंधान फिलहाल किसी प्रमुख जर्नल में प्रकाशित नहीं हुआ है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की सारा गिलबर्ट ने कहा कि इस टीके को ब्रिटेन में पता चले कोरोना वायरस के नये स्वरूप से निपटने के अनुकूल भी बनाया जाना चाहिए। इसके लिए टीका विनिर्माता इसमें एक नया ‘जीन सीक्वेंस’ शामिल कर सकते हैं। वैज्ञानिक इस बारे में नियामक एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि वे किसी नये टीके को शीघ्र अधिकृत कर सकें।

अनुसंधानकर्ता दक्षिण अफ्रीका में पता चले कोरोना वायरस के नये स्वरूप के खिलाफ भी टीके की संभावित प्रभाव क्षमता का अध्ययन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा