लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका: चिंताओं के बावजूद टीकाकरण कार्यक्रम निर्बाध रूप से चल रहा है - डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: March 16, 2021 12:43 IST

Open in App

जेनेवा, 16 मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि यूरोपीय देशों समेत विभिन्न देशों द्वारा एस्ट्राजेनेका के टीके के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने के बावजूद दुनियाभर में उसका कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम निर्बाध रूप से चल रहा है।

एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाने के बाद कुछ लोगों के शरीर में रक्त के थक्के जमने की जानकारी मिलने के चलते इन देशों ने टीके के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि उसे अपने कोवैक्सीन कार्यक्रम के लिये एस्ट्राजेनेका से जो टीके मिल रहे हैं, उन्हें भारत और दक्षिण कोरिया में बनाया जा रहा है और यूरोप में बन रहे टीकों के ऑर्डर पर रोक लगाई गई है। इन टीकों को अधिकतर छोटी और मध्यम अर्थव्यवस्था वाले देशों को भेजा जा रहा है।

संगठन की सहायक महानिदेशक मारियांगेला सिमाओ ने कहा, ''हमें पता है कि ऐहतियाती तौर पर यह कदम उठाए गए हैं। मैं गैर यूरोपीय देशों को बताना चाहती हूं कि अभी तक यूरोप में बन रहे टीकों के साथ दिक्कतें सामने आई हैं और कोवैक्सीन कार्यक्रम के तहत प्रदान किये जा रहे टीकों के साथ कोई समस्या नहीं है। ''

गौरतलब है कि जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन समेत अधिकतर यूरोपीय देशों ने हाल ही में एस्ट्राजेनेका टीके के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इन देशों में टीके लगवाने के बाद शरीर में रक्त के थक्के जमने के मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल