लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका ने अपने कोविड-19 टीके को सुरक्षित बताया, ब्रिटेन का नियामक इससे सहमत

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:13 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 मार्च ब्रिटिश स्वीडिश दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका और ब्रिटेन के दवा नियामक ने कहा है कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित टीके सुरक्षित हैं और इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इन टीकों के कारण रक्त का थक्काकरण हुआ है जैसा कुछ यूरोपीय देशों से रिपोर्ट की गई आयी है।

यह बयान तब आया है जब रक्त थक्काकरण की खबरों के बाद नीदरलैंड ऑक्सफोर्ड/एस्ट्रोजेनेका का इस्तेमाल निलंबित करने वाला एक और देश बन गया है। एस्ट्राजेनेका का सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ करार है।

उससे पहले आयरलैंड, बुल्गारिया, डेनमार्क, नार्वे और आयसलैंड ने रक्त थक्काकरण को लेकर चिंताएं सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर इस टीके पर रोक लगा दी थी।

एस्ट्रोजेनेका की मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन टेलर ने कहा, ‘‘ यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में करीब 1.7 करोड़ लोगों को हमारा टीका लगाया गया है और इस समूह में रक्त थक्काकरण के मामले कुछ सौ से कम हैं जिसकी आम लोगों में आशंका रहेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस महामारी की प्रकृति ने व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान बढ़ा दिया है और हम टीके से जुड़ी घटना की रिपोर्टिंग में लाइसेंसशुदा दवाओं की सुरक्षा निगरानी के लिए मानक पद्धतियां से भी आगे जा रहे हैं ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।’’

कंपनी ने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है और वह अपने टीके की सुरक्षा की निरंतर निगरानी कर रही है।

उसने कहा, ‘‘ यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में टीकाकरण से गुजरे 1.7 करोड़ से अधिक लोगों के उपलब्ध सुरक्षा आंकड़े की सावधानीपूर्वक की गयी समीक्षा से किसी भी उम्र समूह, लिंग या बैच, किसी खास देश में धमनियां या शिराओं में रक्त थक्काकरण का जोखिम बढ़ जाने का सबूत नहीं मिला है।’’

कंपनी के पास जो सूचनाएं आयी हैं उसके हिसाब से यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में अबतक रक्त थक्काकरण के 15 तथा वाहिका अवरोध के 22 मामले सामने आये हैं।

उसने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के टीकाकरण के बीच यह आंकड़ा स्वाभाविक रूप से प्रत्याशित ऐसी विसंगति से काफी कम है और अन्य कोविड-19 टीकों में भी ऐसा ही है।

इस रूख का विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं ब्रिटेन की ‘मेडिसीन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी’ ने समर्थन किया और लोगों से टीका लेना जारी रखने की अपील भी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें