लाइव न्यूज़ :

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों में अहम प्रगति को दर्शाएगी ऑस्टिक की भारत यात्रा: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: March 18, 2021 14:38 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,18 मार्च एक शीर्ष अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ ने कहा है कि अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की भारत यात्रा द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा साझेदारी के महत्व को दर्शाएगी।

ऑस्टिन 19 से 21 मार्च के दौरान अपनी भारत यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे। ऑस्टिन पहले ऐसे अमेरिकी विदेश मंत्री हैं जिन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा में भारत को शामिल किया है।

अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) में एअरोस्पेस एवं रक्षा मामलों में वरिष्ठ सलाहकार विक्रम सिंह ने कहा, ‘‘प्रशासन इस यात्रा के जरिए अमेरिका-भारत रक्षा तथा सुरक्षा साझेदारी के महत्व को रेखांकित करना चाहता है।’’

इससे पहले ऑस्टिन ने अपने नाम की मंजूरी के लिए हुई सुनवाई में कहा था कि वह भारत के साथ संबंधों को बढ़ाना चाहते हैं।

ओबामा प्रशासन के वक्त पेंटागन और विदेश मंत्रालय के साथ काम कर चुके सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि ऑस्टिन की यात्रा दो देशों के बीच हुई सभी अहम प्रगतियों को रेखांकित करने के लिए हैं, साथ ही यह दिखाने के लिए हैं कि अब वे बेहद करीब साझेदार है, जो खुफिया सूचनाओं, हथियार तंत्र और हार्डवेअर साझा करते हैं।

सिंह ने यूएसआईएसपीएफ के ट्वीटर वीडियो पोस्ट पर लिखा,‘‘ अमेरिका ने भारत को 21 अरब डॉलर से अधिक मूल्य वाले सैन्य साजोसामान बेचे हैं। वह भारत का सबसे बड़ा सैन्य साजो-सामान आपूर्तिकर्ता और साझेदार है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच चुनौतियां भारत के रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने के इर्द-गिर्द हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें