लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में एस्टाजेनेका का अनुसंधान केंद्र

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:38 IST

Open in App

लंदन, 23 नवंबर (एपी) फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका मंगलवार को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के पास एक अरब पाउंड (1.34 अरब डॉलर) का अनुसंधान केंद्र शुरू करेगी। इस मौके पर ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स भी मौजूद रहेंगे।

उन्नीस हजार वर्ग मीटर वाले परिसर में 2,200 से अधिक अनुसंधान वैज्ञानिक रहेंगे। यह कैम्ब्रिज को जीवन विज्ञान अनुसंधान का एक केंद्र बनाने की मांग करने वाले व्यवसायों के समूह में शामिल हो जाएगी, जैसा कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली प्रौद्योगिकी उद्योग के लिए है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पास्कल सोरियट ने एक बयान में कहा, ‘‘आज हमारी महत्वाकांक्षा न केवल एक इमारत का अनावरण करना है, बल्कि वैज्ञानिक नवाचार की शुरुआत करना भी है।’’

कैंब्रिज अहेड के अनुसार, कैम्ब्रिज लाइफ साइंसेज समूह में 631 कंपनियां शामिल हैं जो लगभग 21,000 लोगों को रोजगार देती हैं और 7 अरब पाउंड का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करती हैं। यह शहर में व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देता है।

एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 रोधी टीकों में से एक टीका विकसित करने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ काम किया। इस टीके को ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अन्य देशों में नियामकों द्वारा अनुमोदित किया गया।

एस्ट्राजेनेका की यह भी योजना है कि वह अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन से भी टीके को मंजूरी देने के लिए कहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!