लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एशियाई-अमेरिकी समूहों का संघ भारत के लिए जुटाएगा दस लाख डॉलर की सहायता

By भाषा | Updated: May 31, 2021 08:43 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 31 मई एशियाई-अमेरिकी समुदाय के अनेक समूहों के संघ ‘दी न्यू इंग्लैंड एशियन अमेरिकन कोएलिशन’ (एनईएएसी) ने भारत को दस लाख डॉलर की कोविड-19 सहायता देने की रविवार को घोषणा की। इनमें भारतीय और चीनी समूह भी शामिल हैं।

एनईएएसी ने एक वक्तव्य में बताया कि गैर सरकारी संगठनों ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ और ‘एकल विद्यालय फाउंडेशन’ भारत को वैश्विक महामारी से निपटने में सहायता देने के लिए वह दस लाख डॉलर की राशि जुटाएगा।

‘न्यू इंग्लैंड चाइनीज अमेरिकी अलायंस’ के जॉर्ज एच ने कहा, ‘‘ इस मानवीय संकट के दौरान मदद करने के लिए एशियाई-अमेरिकी लोग साथ आ रहे हैं और अपने समुदाय के लोगों के साथ खड़े हैं।’’

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि फिलहाल इस संघ का पूरा ध्यान स्वास्थ्य संकट के दौरान राहत पहुंचाने पर है, लेकिन दीर्घकालिक लक्ष्य है एशियाई-अमेरिकी लोगों के एक ऐसे समूह की नींव रखना जो हर जरूरत के मौके पर मदद कर सके।

इस संघ की शुरुआत करने वाले सतीश झा ने कहा, ‘‘जब भी अमेरिका या कहीं भी, कोई भी मुश्किल आती है तो एशियाई-अमेरिकी मदद देने में सबसे आगे होते हैं। हम एकजुट होकर और प्रभावी रूप से यह काम कर सकते हैं।’’

‘सेवा इंटरनेशनल’ से जुड़े कार्यकर्ता राजू डी. ने कहा कि इस संगठन ने 7,250 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक और 250 वेंटीलेटर भारत भेजे हैं।

एकलव्य विद्वालय की कार्यकारी निदेशक रजनी सैगल ने बताया कि ग्रामीण भारत पर ध्यान केंद्रित रखते हुए संगठन की ओर से गांवों में 10,000 चिकित्सा उपकरण और मेडिकल किट भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला