लाइव न्यूज़ :

भारत के 5 राज्यों में चुनाव के लिए फेसबुक ने कसी कमर, हेट स्पीच हटाने के लिए टास्क फोर्स तैनात

By भाषा | Updated: October 6, 2018 21:13 IST

Vidhan Sabha Chunav 2018: भारत के पाँच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के विधान सभा चुनाव के लिए 12 नवंबर से सात दिसंबर के बीच मतदान होगा।  11 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएगा।

Open in App

नई दिल्ली, छह अक्टूबर: सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक ने शनिवार को कहा कि वह ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव’ के लिए लोगों एवं नेताओं को उसके प्लेटफॉर्म के जरिए संवाद के लिए प्रोत्साहित करेगा। हालांकि, चुनाव के दौरान नफरत भरे भाषण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए कंपनी एक कार्यदल की तैनाती करेगी। 

फेसबुक के पब्लिक पॉलिसी ईएमईए के उपाध्यक्ष रिचर्ड एलन ने संवाददाताओं से कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव एवं सकारात्मक संवाद के लिए हो। हम नेताओं से बातचीत करने वाले लोगों का स्वागत करते हैं लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि लोग इस मंच का दुरूपयोग करें।” 

कंपनी चुनाव के दौरान विचारों को प्रभावित करने, नफरत भरे भाषण के प्रसार सहित अन्य मुद्दों के लेकर आलोचना झेलती रही है। 

फेसबुक ने घृणास्पद बातों के प्रसार को रोकने के लिए एक नीति पर काम करना शुरू किया है। इसके तहत कंपनी नफरत एवं हिंसा फैलाने वाली सामग्रियों के अपने प्लेटफॉर्म से हटा देगी।

भारत के पाँच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के विधान सभा चुनाव के लिए 12 नवंबर से सात दिसंबर के बीच मतदान होगा।  11 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएगा।

एलन ने कहा कि विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से दुरूपयोग होता है लेकिन उनका सिद्धांत एक है। उन्होंने कहा कि फेसबुक इस मुद्दे के समाधान के लिए अपनी नीति को और कारगर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “जब हम आगामी चुनावों के बारे में सोचते हैं तो निश्चित तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत सबसे अहम हो जाता है। इसके लिए हमारे पास एक कार्यबल है। इसमें सुरक्षा एवं सामग्री विशेषज्ञ शामिल होते हैं। हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत या ब्रिटेन या किसी अन्य देश में किस प्रकार दुरूपयोग होता है।” 

उनका यह बयान इस साल होने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में अहम है।  

टॅग्स :विधानसभा चुनावफेसबुकमध्य प्रदेशराजस्‍थान चुनावछत्तीसगढ़ चुनावमिज़ोरम चुनावतेलंगाना चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला