लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया: गुरुद्वारे के ग्रंथी से मारपीट, बदमाशों ने दी देश वापस जाने की धमकी

By भाषा | Updated: July 27, 2019 13:56 IST

Open in App

कैलिफोर्निया के एक गुरुद्वारे में गुरुवार रात एक ग्रंथी पर कथित तौर पर हमला किया गया। इस घटना को घृणा अपराध के तौर पर देखा जा रहा है। ग्रंथी अमरजीत सिंह ने स्थानीय समाचार पत्र ‘फ्रेस्नो बी’ को बताया कि एक घुसपैठिया गुरुद्वारा परिसर में बने उनके मकान में खिड़की का शीशा तोड़ कर घुस आया और उन्हें मुक्का मारा, देश वापस जाने को कहा और गालियां दीं।

सिंह ‘मोडेस्टो केरेस’ स्थित गुरुद्वारे में ग्रंथी हैं। सिंह ने समाचार पत्र को बताया कि नकाबपोश हमलावर ने उनकी गर्दन पर मुक्का मारा और कहा, ‘‘ देश, देश, देश, वापस जाओ, वापस जाओ, देश।’’ उन्होंने बताया कि हमलावर ने उन्हें गालियां भी दीं और उसके हाथ में खिड़की तोड़ने के लिए कुछ था।

मोडेस्टो सिटी काउंसिल एवं गुरुद्वारे के सदस्य मणि ग्रेवाल ने इसे घृणा अपराध बताया है। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि ऐसा प्रतीत होता कि यह हमला नफरत के चलते किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ यह घृणा, कट्टरता से प्रेरित हमला था।’’ ग्रेवाल ने कहा कि हम देख रहे हैं कि यह कुछ समय से बढ़ रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। मामले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस ने कहा कि इसे घृणा अपराध बताना जल्दबाजी होगी। सांसद जोश हार्डर ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा,‘‘मैं इस मुश्किल समय में सिख समुदाय के साथ हूं।

प्रत्येक अमेरिकी ,चाहे वह किसी भी धर्म को मानने वाला हो बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से अपने धर्म का पालन कर सके। यह घिनौना हमला यह नहीं दिखाता कि हम क्या हैं। हमें इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाना चाहिए।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला