लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से अफगानिस्तान में छद्म युद्ध बंद करने को कहें बाइडन: अफगान-अमेरिकी समुदाय

By भाषा | Updated: June 26, 2021 09:44 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, 26 जून अफगान-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और राष्ट्रीय सुलह के लिए अफगानिस्तान की उच्च परिषद (एचसीएनआर) के प्रमुख डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला के यहां आगमन पर शुक्रवार को एक स्वागत रैली की तथा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से आग्रह किया कि वह पाकिस्तान से अफगानिस्तान में ‘‘छद्म युद्ध’’ बंद करने को कहें।

बाइडन की उनके ओवल कार्यालय में अफगान नेताओं के साथ बैठक से कुछ घंटों पहले व्हाइट हाउस के समक्ष आयोजित रैली में शामिल अफगान-अमेरिकी मीरवाइज साफी ने कहा, ‘‘हम अफगान बलों, अफगान राष्ट्रीय सेना एवं सुरक्षा बलों को समर्थन देने यहां आए हैं। हम चाहते हैं कि अमेरिका पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों के समर्थन से अफगानिस्तान में हो रहे छद्म युद्ध को बंद कराए।’’

अफगान-अमेरिकियों ने बाइडन प्रशासन से अपील की कि वह पाकिस्तान को धन भेजना बंद करे, ‘‘क्योंकि वे (पाकिस्तान) अफगानिस्तान में आतंकवाद को यकीनन समर्थन दे रहे हैं’’।

रैली में मौजूद समुदाय के ही अशरफ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम हमारे राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं, लेकिन इस रैली का मुख्य उद्देश्य अफगानिस्तान में छद्म युद्ध रोकना है, जहां पाकिस्तान क्षेत्र के सभी आतंकवादी समूहों का समर्थन करता रहा है।”

उसने कहा, ‘‘वे क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में सभी आतंकवादी समूहों को प्रायोजित कर रहा है और क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए उन्हें अन्य देशों में भी भेजता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?