लाइव न्यूज़ :

एशियाई अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ते जातीय समूह हैं : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 14, 2021 16:05 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 14 अगस्त अमेरिका में पिछले दशक में एशियाई मूल के लोगों की संख्या किसी भी अन्य अल्पसंख्यक समूह की तुलना में तेजी से बढ़ी है और 2020 में इनकी संख्या बढ़कर 2.4 करोड़ हो गई। पिछले वर्ष की जनगणना के आधार पर जारी विस्तृत आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई है।

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी नए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दशक में अमेरिकी आबादी में बढ़ोतरी अल्पसंख्यक समुदायों के कारण हुई।

वर्ष 1776 में देश की स्थापना के बाद पहली बार गोरे अमेरिकी नागरिकों की संख्या में कमी आई है।

गैर हिस्पानवी गोरे लोगों की संख्या अमेरिकी आबादी में सिर्फ 58 फीसदी है और जनगणना जब से शुरू हुई है उसके बाद पहली बार उनकी आबादी 60 फीसदी से कम हुई है।

इसके विपरीत जब वर्ष 2000 में जनगणना हुई थी तो गैर हिस्पानवी गोरे लोगों की संख्या आबादी के 69 फीसदी से अधिक थी और 2010 में यह 63.7 फीसदी थी।

आंकड़ों से पता चलता है कि दो करोड़ लोगों की पहचान ‘‘एशियाई’’ के तौर पर हुई और 40 लाख अन्य आबादी ऐसे ‘‘एशियाई’’ लोगों की है जो अन्य जातीय समूहों के साथ मिश्रित हैं। इनकी कुल संख्या आबादी का 7.2 फीसदी है।

‘एनबीसी न्यूज’ ने बताया कि इस परिणाम से पता चलता है कि एशियाई आबादी अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ता जातीय समूह है।

जनगणना ब्यूरो के जनसंख्या शाखा में निदेशक निकोलस जोन्स ने कहा, ‘‘अमेरिकी आबादी काफी बहुजातीयता वाली है और पिछली बार की जनगणना की तुलना में ज्यादा जातीय एवं नस्ली विविधता है।’’

पिछले दशक में अमेरिका की आबादी में कुल बढ़ोतरी 7.4 फीसदी हुई और अब यहां की आबादी 33.1 करोड़ हो गई है। यह वृद्धि दर 1930 के दशक के बाद सबसे धीमी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?