लाइव न्यूज़ :

Afghanistan news: राजनीतिक संकट गहराया, एक ही समय दोनों लोगों ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 9, 2020 20:13 IST

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा, ‘‘ मैं अल्लाह के नाम पर शपथ लेता हूं कि मैं पवित्र इस्लाम धर्म का पालन और उसकी रक्षा करूंगा। मैं संविधान का सम्मान, उसकी निगरानी और उसे लागू करूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान के साथ शांति वार्ता से पहले देश में राजनीतिक संकट गहरा गया है। गनी ने विदेशी मेहमानों, राजनयिकों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एक शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। 

काबुलः अफगानिस्तान में प्रतिंद्वद्वी नेताओं अशरफ गनी और अब्दुल्ला अब्दुल्ला के सोमवार को समांतर समारोहों में राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने से राजनीतिक संकट गहरा गया और इस दौरान राजधानी में कम से कम दो विस्फोट भी हुए।

इससे तालिबान के साथ वार्ता की अमेरिका की योजना पर संकट गहरा गया है जिसे तालिबान के साथ उसकी शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के बारे में सोचना है। अमेरिका-तालिबान के बीच कुछ दिन पहले हुए समझौते को अफगानिस्तान में संघर्ष समाप्त करने के अमेरिका के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा था। राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने अपने मतभेदों को नहीं सुलझाया। गनी को पिछले साल सितंबर में हुए चुनाव में विजयी घोषित किया गया था।

अब्दुल्ला ने मतदान में धोखाधड़ी के आरोप लगाये थे। एक ही समय पर दो अलग-अलग समारोह आयोजित किये गये। एक समारोह राष्ट्रपति भवन में गनी के लिए आयोजित किया गया वहीं पास में ही स्थिति सापेदार पैलेस में अब्दुल्ला ने शपथ ली। दोनों के समर्थक भी बड़ी संख्या में अपने अपने चहेते नेता के शपथ ग्रहण के लिए जुटे।

इस दौरान दो जोरदार धमाके हुए जिनकी आवाज से कुछ लोगों को भागते देखा गया। गनी ने सायरनों की आवाज के बीच समारोह में मौजूद रहे लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे पास बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं है और केवल शर्ट पहन रखी है। मैं यहीं रुका रहूंगा चाहे मुझे अपना सर कुर्बान करना पड़े।’’ एएफपी के एक संवाददाता ने देखा कि जब गनी ने मंच छोड़ने से इनकार किया तो तालियां बजने लगीं और विस्फोट की आवाज सुनकर भागे कई लोग अपने स्थानों पर लौट गये।

सत्ता को लेकर इस गतिरोध की स्थिति से अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अफगानिस्तान के नागरिकों में असमंजस की स्थिति है। अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि यह झगड़ा अमेरिका के समझौते पर खतरा पैदा कर सकता है। अफगानिस्तान के चुनाव आयोग ने सितंबर में हुए मतदान में राष्ट्रपति अशरफ गनी को विजयी घोषित किया था।

गठबंधन सरकार में उनके पूर्व साझेदार अब्दुल्ला और चुनाव शिकायत आयोग ने भी कहा कि परिणामों में अनियमितताएं हैं। नतीजतन दोनों ने खुद को विजयी घोषित कर दिया। अब्दुल्ला पक्ष के वरिष्ठ सदस्य बशीर सालंगी ने स्थानीय अफगान चैनल टोलो टीवी से कहा कि अमेरिकी शांति दूत ने दोनों पक्षों को गतिरोध समाप्त करने के लिहाज से शपथ-ग्रहण समारोहों को तीन दिन तक टालने की सलाह दी थी।

खबरों के मुताबिक अब्दुल्ला ने कहा कि वह तैयार हैं, लेकिन अगर गनी अपना कार्यक्रम नहीं टालते तो वह सोमवार को शपथ लेंगे। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि समांतर शपथ-ग्रहण समारोहों से पता चलता है कि दोनों के लिए उनके निजी हितों से ज्यादा कुछ भी अहम नहीं है। समारोहों के लिए सुरक्षा कड़ी रखी गयी थी और दोनों के शपथ-ग्रहण के समय से कई घंटे पहले काबुल में कई जगह जांच की गयी।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?