लाइव न्यूज़ :

आसियान शिखर सम्मेलन में म्यांमा में तख्तापलट के बाद के संकट से निपटने पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:20 IST

Open in App

बैंकॉक, 23 अप्रैल (एपी) एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस के दस सदस्यीय सदस्य शनिवार को म्यांमा की स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक का आयेाजन कर रहे हैं।

इंडोनेशिया की राजधानी जकर्ता में हो रही आसियान की बैठक में म्यांमा की सेना के प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लैंग भी शामिल होंगे जिसको लेकर जुंटा के विरोधी खफा हैं। उनका तर्क है कि जनरल ने जबरन सत्ता हासिल की है, वह म्यांमा के वैधानिक नेता नहीं हैं।

साथ ही विरोधी इस बात को लेकर भी खफा हैं कि वह जिन सुरक्षा बलों के मुखिया हैं उन्होंने देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों की हत्या की है।

न्यूयॉर्क के मानवाधिकार निगरानी संस्था के प्रमुख ब्रैड एडम्स ने कहा, ‘‘लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर मिन आंग ह्लैंग की सेना द्वारा किए गए अत्याचार में भूमिका निभाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी निंदा की जा रही है, इसलिए उन्हें संकट के समाधान के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय बैठक में नहीं बुलाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि इसके बजाए आसियान सदस्यों को जुंटा नेताओं पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना चाहिए और साथ ही जुंटा के व्यवसाय पर भी पाबंदियां लगानी चाहिए ताकि हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई के लिए दबाव बनाया जा सके, वहां अत्याचार खत्म किया जा सके और देश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को बहाल किया जा सके।

इंडोनेशिया के सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के शोधकर्ता इवान लक्ष्मण ने कहा कि मिन आंग ह्लैंग को आमंत्रित करने का व्यावहारिक कारण है।

उन्होंने कहा, ‘‘आसियान इस हकीकत से वाकिफ है कि एक पक्ष हिंसा कर रहा है जो सेना है और इसलिए सेना को बैठक में बुलाया गया है। इसलिए इसका यह मतलब नहीं है कि सैन्य शासन को वैधता दी जा रही है।’’

इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेटनो मारसुदी ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके देश को उम्मीद है कि आसियान के नेता ऐसे समझौते पर पहुंचेंगे जो म्यांमा के लोगों के लिए अच्छा साबित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा