लाइव न्यूज़ :

आसियान म्यांमा के लिए जल्द राजदूत नियुक्त करे : इंडोनेशिया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 16:05 IST

Open in App

जकार्ता, दो जून (एपी) इंडोशिया के विदेश मंत्री रेत्नो मरसुदी ने बुधवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) से म्यांमा के लिए विशेष राजदूत तुरंत नियुक्त करने का आह्वान किया। इंडोनेशिया ने यह मांग म्यांमा में तख्तापलट की पृष्ठभूमि में की है।

यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल के साथ जकार्ता में वार्ता के बाद रेत्नो मरसुदी ने कहा कि उनका देश लगातार आसियान के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य देशों के साथ म्यांमा में हत्या की घटनाओं को तत्काल रोकने और राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की मांग को लेकर वार्ता कर रहा है।

आसियान नेताओं ने अप्रैल में जर्काता में म्यांमा के तख्तापलट के बाद सत्ता में आए वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलिंग के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान वे आसियान के विशेष दूत की मदद से म्यांमा के विभिन्न पक्षों के साथ तत्काल वार्ता शुरू करने पर सहमत हुए थे।

मरसुदी ने कहा, ‘‘वरिष्ठ राजदूत की नियुक्ति तुरंत की जानी चाहिए। म्यांमा के लोगों की बेहतरी और सुरक्षा पहली प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए।’’

म्यांमा के मामले की जानकारी रखने वाले इंडोनेशियाई राजनयिक ने बुधवार को कहा कि ब्रुनेई इस समय आसियान की अध्यक्षता कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें