लाइव न्यूज़ :

आसियान के प्रतिनिधियों ने म्यांमा में सैन्य नेता से मुलाकात की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 09:56 IST

Open in App

बैंकॉक, पांच जून (एपी) दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को म्यांमा के सैन्य नेता से मुलाकात की।

यह मुलाकात देश में कुछ माह पूर्व हुए तख्तापलट के बाद देश के हालात पर चर्चा के लिए आयोजित आपात क्षेत्रीय सम्मेलन के बाद हुई है।

सरकारी प्रसारक ‘एमआरटीवी’ ने अपनी खबर में दिखाया कि वरिष्ठ जनरल मिन आंग हाइंग ने ब्रुनेई के द्वितीय विदेश मंत्री इरवान यूसुफ और आसियान के महासचिव जनरल लिम जोक होई से मुलाकात की, लेकिन इस मुलाकात के बारे में कोई खास बात नहीं बताई गई।

इस सप्ताह की शुरुआत में इंडोनेशिया के राजदूत ने कहा था कि मुलाकात का मकसद संकट की स्थिति के लिहाज से आसियान के विशेष राजदूत के वास्ते म्यांमा की मंजूरी लेना है। उन्होंने कहा कि राजूदत के नाम पर दोनों पक्षों की सहमति होनी चाहिए।

शुक्रवार को हुई इस मुलाकात का म्यांमा में विपक्ष की छाया सरकार (शैडो गवर्मेंट) के सदस्यों पर कोई खास असर नजर नहीं आया। ‘द नेशनल यूनिटी गवर्मेंट’ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आसियान को केवल सेना से नहीं हमसे भी मुलाकात करनी चाहिए।

प्रवक्ता सा सा ने कहा,‘‘ म्यांमा की जनता के भविष्य को ले कर होने वाली किसी भी चर्चा, किसी भी बैठक में म्यांमा की जनता को शमिल किया जाना चाहिए, उनकी आवाजें सुनी जानी चाहिए।’’

आसियान राजदूत की नियुक्ति अप्रैल में जकार्ता में हुए क्षेत्रीय सम्मेलन में तय हुए पांच बिन्दुओं में से एक है।

गौरतलब है कि सेना ने देश में एक फरवरी को निर्वाचित सरकार को बेदखल करके शासन अपने हाथ में ले लिया था और निर्वाचित नेताओं को हिरासत में ले लिया था। इस घटना के बाद से देश में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किये और निर्वाचित सरकार को बहाल करने की मांग की।

देश के एक संस्थान ने दावा किया कि शुक्रवार तक सेना की कार्रवाई में 845 लोग मारे जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक