लाइव न्यूज़ :

आसियान नेताओं ने म्यांमा के सैन्य शासकों से लोगों का कत्लेआम बंद करने को कहा

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:28 IST

Open in App

जकार्ता, 24 अप्रैल (एपी) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के नेताओं ने म्यांमा के सैन्य शासकों से मांग की है कि वे लोगों का कत्लेआम तत्काल बंद करें और तख्तापलट के बाद गिरफ्तार किए गए राजनीतिक कैदियों को रिहा करें।

आसियान नेताओं ने यह मांग म्यांमा के शीर्ष जनरल के साथ एक आपात बैठक में की।

विडोडो ने कहा कि जकार्ता में शनिवार को हुई वार्ता में आसियान नेताओं ने म्यांमा के सीनियर जनरल मिन आंग हलाइंग से यह भी कहा कि म्यांमा में संबंधित पक्षों के साथ तत्काल बात शुरू होनी चाहिए।

नेताओं ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देश म्यांमा में जो स्थिति है, वह अस्वीकार्य है।

कई स्वतंत्र आंकड़ों के अनुसार एक फरवरी को तख्तापलट होने के बाद से म्यांमा में पुलिस और सैनिकों की गोलीबारी में 700 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।

तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि म्यांमा के जनरल ने आसियान नेताओं की मांग पर क्या जवाब दिया।

यह पहली बार है जब तख्तापलट के बाद जनरल ने म्यांमा से बाहर कोई यात्रा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew Year 2026: जनवरी 2026 के पहले दिन क्या खुला, क्या बंद? कंफ्यूजन को करें दूर

कारोबारPetrol Diesel Price Today: 2026 के पहले दिन अपडेट हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट करें चेक

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतआत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का लेना होगा संकल्प

भारतशक्ति, बुद्धि और नवाचार के संगम वाली महिलाएं बन रहीं रोल मॉडल

विश्व अधिक खबरें

विश्वNew Year 2026 Celebration: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से शुरू हुआ नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ हुआ 2026 का स्वागत

विश्वढाका में खालिदा जिया के जनाजे से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने किया हैंडशेक

विश्वVIDEO: दुनिया नए साल के जश्न में डूबी, न्यूजीलैंड ने शानदार आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत किया

विश्वWATCH: नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के लिए सिडनी हार्बर के पास जमा हुई भीड़, वीडियो वायरल

विश्वबांग्लादेश में खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मिले एस जयशंकर, पीएम मोदी को सौंपा शोक पत्र