लाइव न्यूज़ :

विशेष दूत को नामित करने के लिए आसियान म्यांमा की मंजूरी का कर रहा इंतजार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 15:47 IST

Open in App

मनीला (फिलीपीन), तीन अगस्त (एपी) आसियान के विदेश मंत्रियों ने राजनीतिक संकट से जूझ रहे म्यांमा की मदद के लिए विशेष दूत का चयन किया है, लेकिन नाम की घोषणा के पहले सैन्य शासित देश के नेताओं की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों ने ब्रुनेई के उप विदेश मंत्री एरीवान यूसुफ को म्यांमा का विशेष दूत नामित किया है। आसियान के दो राजनयिकों ने बताया कि सोमवार को वार्षिक बैठक में इस फैसले पर सहमति बनी।

म्यांमा ने दूत चुने जाने को लेकर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस वजह से संवाददाता सम्मेलन के बाद मंत्रियों ने नाम की घोषणा नहीं की। आसियान में 10 देश शामिल हैं। म्यांमा में राजनीतिक संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है जहां फरवरी में आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर सेना सत्ता में आ गयी थी।

म्यांमा की मंजूरी के बिना विशेष दूत की नियुक्ति नहीं हो सकती और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि म्यांमा ने प्रस्तावित नाम पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। एक राजनयिक ने कहा कि आसियान के मंत्री म्यांमा पर दबाव बना रहे हें ताकि विशेष दूत जल्द से जल्द अपना काम शुरू कर सकें।

आसियान के एक राजनयिक ने कहा कि म्यांमा ने थाइलैंड के उम्मीदवार विरासकडी फुतराकुल के नाम को तरजीह दी। फुतराकुल पूर्व में म्यांमा में थाइलैंड के दूत थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें