लाइव न्यूज़ :

आसियान, ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड को सीमा प्रतिबंधों में ढील देने के लिए काम करना चाहिए: सिंगापुर

By भाषा | Updated: November 15, 2020 16:10 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 15 नवंबर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से सीमा प्रतिबंधों में ढील देने के लिए दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के साथ मिल कर काम करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 महामारी से उबरने के बाद आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने में मदद मिलेगी।

मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

आसियान को क्षेत्र के सर्वाधिक प्रभावशाली संगठनों में से एक माना जाता है और भारत के अलावा अमेरिका, चीन, जापान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया इसके वार्ता साझेदार है। आसियान के 10 सदस्य देशों में इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, फिलिपीन, वियतनाम, म्यामां, कंबोडिया, ब्रुनेई और लाओस शामिल हैं।

चैनल ‘न्यूज एशिया’ की एक खबर में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘ सुरक्षित और चरणबद्ध तरीकों से अपनी सीमाओं को खोले जाने से आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे हमारे लोगों और कारोबार में विश्वास बहाल होगा।’’

उन्होंने कहा कि सिंगापुर ने ऑस्ट्रेलिया से लोगों के आने के लिए सीमा पाबंदियों को हटा दिया है और उन्हें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया भी ‘‘आने वाले समय’’ में अपनी सीमा पाबंदियों में ढील देगा।

ली ने आसियान-न्यूजीलैंड शिखर सम्मेलन में भी कहा था कि दोनों पक्षों को यात्रा पाबंदियों को सुरक्षित तरीके से हटाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला