ASEAN 2019: पीएम मोदी बैंकॉक में वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मिले
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 16:42 IST2019-11-04T08:24:12+5:302019-11-04T16:42:33+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की.

ASEAN 2019: पीएम मोदी बैंकॉक में वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मिले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) सम्मेलन में आज शिरकत करेंगे। आरसीईपी में आसियान के 10 सदस्य देश (ब्रुनेई, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यामां, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपीन, लाओस और वियतनाम) तथा एफटीए के साझेदार- भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी कई द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे।
04 Nov, 19 : 04:42 PM
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से बैंकॉक में मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Thailand: Prime Minister Narendra Modi meets Prime Minister of Australia Scott Morrison in Bangkok. pic.twitter.com/offZiwp00p
— ANI (@ANI) November 4, 2019
04 Nov, 19 : 03:19 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने सोमवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बन रहे सुरक्षा हालात की समीक्षा की तथा क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास के लिए तीसरे देशों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर यहां मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की तेजी से पैर पसारती सेना और बढ़ते आर्थिक दबदबे का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठा।
04 Nov, 19 : 03:17 PM
थाईलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री नुयेन जुआन पुक से बैंकॉक में मुलाकात की।
#Thailand: Prime Minister Narendra Modi meets Vietnamese Prime Minister Nguyen Xuan Phuc in #Bangkok. pic.twitter.com/dIMHgJ2IIt
— ANI (@ANI) November 4, 2019
04 Nov, 19 : 02:41 PM
भारत, जापान ने हिंद-प्रशांत में स्थिति का आकलन किया,
पीएम नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने सोमवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बन रहे सुरक्षा हालात की समीक्षा की तथा क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास के लिए तीसरे देशों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर यहां मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की तेजी से पैर पसारती सेना और बढ़ते आर्थिक दबदबे का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने नियम आधारित व्यवस्था के आधार पर मुक्त तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
04 Nov, 19 : 11:57 AM
मून, आबे ने आसियान से इतर ‘मित्रवत’ वार्ता की
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने एक साल से भी अधिक समय के बाद सोमवार को वार्ता की। मून के कार्यालय ने यह जानकारी दी। सियोल और तोक्यो के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान द्वारा बंधुआ मजदूरों का इस्तेमाल करने को लेकर विवाद है और दोनों देशों के संबंध बेहद तल्ख चल रहे हैं। दोनों ही देश अमेरिका के सहयोगी हैं और दोनों के सामने परमाणु हथियार सम्पन्न उत्तर कोरिया और ‘लगातार उग्र’ होते जा रहे चीन का खतरा है।
04 Nov, 19 : 10:19 AM
पीएम मोदी ने बैंकॉक में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की
Thailand: Prime Minister Narendra Modi meets Prime Minister of Japan, Shinzō Abe in Bangkok. #ASEAN2019pic.twitter.com/j74CD5PWlJ
— ANI (@ANI) November 4, 2019
04 Nov, 19 : 08:25 AM
जापानी पीएम शिंजो आबे से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Prime Minister Narendra Modi (file pic) to hold meetings with Japan PM Shinzō Abe, Vietnam PM Nguyen Xuan Phuc, & Australian PM Scott Morrison in Bangkok, today. He will also attend the East Asia, & Regional Comprehensive Economic Partnership (RCEP) summits. #ASEAN2019pic.twitter.com/qAeBCJ1kMf
— ANI (@ANI) November 4, 2019
04 Nov, 19 : 08:24 AM
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर होगी चार देशों के समूह की बैठक
अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को कहा कि भारत, जापान, आस्ट्रेलिया और अमेरिका वाले चार देशों के समूह की अगली आधिकारिक बैठक पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और हिंद-प्रशांत व्यापार मंच से इतर अगले हफ्ते बैंकाक में होगी। दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स इस वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधमंडल का नेतृत्व करेंगी। उनके एक नवंबर से सात नवंबर तक थाईलैंड और बांग्लादेश का दौरा करने का कार्यक्रम है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वेल्स बैंकाक में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और वह ‘अमेरिका-आस्ट्रेलिया-भारत-जापान’ के चार देशों के समूह की एक बैठक में हिस्सा लेंगी।