लाइव न्यूज़ :

मालदीव फिर से राष्ट्रमंडल में शामिल, ब्रिटेन यूरोपीय संघ से हुआ अलग

By भाषा | Updated: February 1, 2020 19:10 IST

बैरोनेस स्कॉटलैंड ने मालदीव और उसके लोगों का राष्ट्रमंडल में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘मालदीव में जारी सुधार प्रक्रिया राष्ट्रमंडल के मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप है और हम देश को इस मार्ग पर चलना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमालदीव को राष्ट्रमंडल में आधिकारिक रूप से शनिवार को फिर से शामिल कर लिया गया। मालदीव ने करीब तीन वर्ष पहले अपने मानवाधिकार रिकार्ड की आलोचना को लेकर राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था।

मालदीव को राष्ट्रमंडल में आधिकारिक रूप से शनिवार को फिर से शामिल कर लिया गया। मालदीव ने करीब तीन वर्ष पहले अपने मानवाधिकार रिकार्ड की आलोचना को लेकर राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था। मालदीव राष्ट्रमंडल में ऐसे समय फिर से शामिल हुआ है जब ब्रिटेन 47 साल सदस्य रहने के बाद यूरोपीय संघ से अलग हुआ है।मालदीव अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड और लोकतांत्रिक सुधार पर प्रगति के अभाव को लेकर निलंबित किये जाने की चेतावनी के बाद राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था। मालदीव ने राष्ट्रमंडल से फिर से जुड़ने का अनुरोध दिसंबर 2018 में किया था जब उसके राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने राष्ट्रमंडल महासचिव पैट्रीशिया स्कॉटलैंड को पत्र लिखा था।बैरोनेस स्कॉटलैंड ने मालदीव और उसके लोगों का राष्ट्रमंडल में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘मालदीव में जारी सुधार प्रक्रिया राष्ट्रमंडल के मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप है और हम देश को इस मार्ग पर चलना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल के सदस्य इन घटनाक्रम को लेकर प्रसन्न हैं और मालदीव की गणना परिवार के सदस्य के रूप में करके खुश हैं। हम साथ मिलकर मालदीव को उसकी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में सहयोग करेंगे।’’ भारत उन देशों में शामिल था जिन्होंने देश के राष्ट्रमंडल में फिरे से प्रवेश का समर्थन किया था।मालदीव के राष्ट्रपति सोलेह ने कहा, ‘‘आज मालदीव के लोगों के लिए खुशी का दिन है क्योंकि हम राष्ट्रमंडल देशों के परिवार में लौटे हैं। एक युवा लोकतंत्र के रूप में, राष्ट्रमंडल का लोकतंत्र, मानवाधिकारों, सुशासन, बहुपक्षवाद और विश्व शांति को बढ़ावा देने के मूलभूत मूल्य हमारे लिए पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।’’ 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा