लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने पर चीन के वुहान में 1.12 करोड़ नमूनों की जांच की गयी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:33 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, सात अगस्त चीन के वुहान शहर में कोविड-19 के मामलों में फिर से हो रही वृद्धि के बीच लगभग 1.12 करोड़ लोगों के नमूनों की जांच की गयी है। कोरोना वायरस का पहला मामला 2019 में वुहान शहर में ही सामने आया था।

वुहान में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के छह नए मामले आए। इसके अलावा 15 और लोग संक्रमित मिले लेकिन उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे। शुक्रवार तक हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में संक्रमण के 47 मामले आ चुके हैं जिनमें से 31 मामले स्थानीय स्तर के थे।

स्थानीय प्राधिकारों ने बताया कि वुहान में 1.12 करोड़ नमूनों की जांच की गयी है। ‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी के मुताबिक बिना लक्षण वाले 64 लोगों को निगरानी में रखा गया है। वुहान में चार अगस्त को सघन जांच अभियान शुरू किया गया। इनमें से 1.08 करोड़ नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है। हुबेई प्रांत के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के उप निदेशक ली यांग ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी अब भी लोगों की जांच में जुटे हैं।

शुक्रवार तक शहर में 157 रिहायशी परिसरों पर करीबी नजर रखी जा रही थी। दिसंबर 2019 में पहला मामला सामने आने के बाद वुहान में अब फिर से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को देश में कोविड-19 के 139 मामलों की पुष्टि हुई। आयोग ने कहा कि चीन के मुख्य भूभाग में अब तक कुल 93,605 मामले आ चुके हैं जबकि 4636 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल