लाइव न्यूज़ :

Ukraine-Russia Crisis: रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के विरोध में मास्को मेयरहोल्ड थिएटर की आर्टिस्टिक डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा, कहा- हत्यारे के लिए नहीं कर सकती काम

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2022 16:58 IST

यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में मास्को स्थित मेयरहोल्ड थिएटर की कलात्मक निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि हत्यारे के लिए काम करना, उससे सैलरी लेना असंभव है। 

Open in App
ठळक मुद्देएलीना ने कहा, एक हत्यारे के लिए काम करना और उससे सैलरी लेना मेरे लिए असंभव हैरूस में पुतिन के युद्ध वाले फैसले का कई जगहों पर हो रहा है विरोध

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का असर पूरी दुनिया में हो रहा है। दुनिया के तमाम देश रूस की कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुतिन के युद्ध के फैसले का विरोध दुनिया में ही नहीं, बल्कि रूस में भी होने लगा है। मास्को स्थित मेयरहोल्ड थिएटर की कलात्मक निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही कहा है कि हत्यारे के लिए काम करना, उससे सैलरी लेना असंभव है। 

मेयरहोल्ड थिएटर एंड कल्चरल सेंटर की कलात्मक निदेशक एलीना कोवल्स्काया ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फेसबुक में उन्होंने लिखा, एक हत्यारे के लिए काम करना और उससे वेतन प्राप्त करना मेरे लिए असंभव है।

बता दें कि मेयरहोल्ड थियेटर रूस में कई राज्य संचालित थिएटरों में से एक है, जिनमें से कई सोवियत संघ से विरासत में मिले थे (हालांकि मेयरहोल्ड 1999 में स्थापित किया गया था)। रूस अपने यहां कला क्षेत्र से जुड़े कर्मियों, अभिनेत्रियों और अभिनेताओं को वित्त पोषण प्रदान करता है।

इस विशेष थिएटर का नाम वसेवोलॉड मेयरहोल्ड के नाम पर रखा गया है, जो प्रारंभिक सोवियत संघ के थिएटर निर्देशक और शिक्षक थे, जिन्हें विस्तृत रचनावादी सेट और "बायोमैकेनिक्स" के रूप में जाना जाने वाला एक क्रांतिकारी अभिनेता प्रशिक्षण तकनीक को नियोजित करने के लिए जाना जाता है। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर युद्ध के फैसले के खिलाफ रूस के नागरिकों द्वारा मास्को सहित रूस के 53 शहरों में विरोध प्रदर्शन किया गया है। रूस की पुलिस ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे 1700 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बावजूद इसके रूस में अपनी ही सरकार की युद्ध नीति के खिलाफ लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग 'नो टू वॉर' (युद्ध नहीं चाहिए) का पोस्टर लिए हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर के मुताबिक युद्ध में यूक्रेन के अब तक 200 लोग मारे जा चुके हैं। मरने वालों में आम नागरिक, बच्चे और सैनिक शामिल हैं। तीन दिनों से यूक्रेन की धरती पर युद्ध जारी है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा