लाइव न्यूज़ :

तीर कमान से हुआ हमला आतंकवादी कार्रवाई प्रतीत होता है : नावे के अधिकारी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:27 IST

Open in App

कोंग्सबर्ग (नार्वे), 14 अक्टूबर (एपी) नार्वे की आतंरिक सुरक्षा एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा है कि तीर कमान से हुआ हमला आतंकवादी कार्रवाई प्रतीत होता है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

पीएसटी नाम से विख्यात एजेंसी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात को नार्वे के छोटे कस्बे में हुआ हमला, ‘‘मौजूदा समय में आतंकवादी घटना प्रतीत होती है।’’

बयान में कहा, ‘‘विस्तृत जांच से स्पष्ट होगा कि हमले के पीछे उद्देश्य क्या था।’’ बयान में कहा गया कि पीएसटी को संदिग्ध हमलावर के बारे में पहले से जानकारी थी। हालांकि, एजेंसी ने आरोपी के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि डेनमार्क निवासी हमले का संदिग्ध है जिसने धर्म परिवर्तित कर इस्लाम स्वीकार कर लिया था और पहले ही उसे कट्टरपंथी के तौर पर चिह्नित किया गया था।

आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि नार्वे में आतंकवाद के खतरे को लेकर जारी चेतावनी के स्तर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह ‘मध्यम’ श्रेणी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला