लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की सीमा पर प्रवासी बच्चों की आवक बढ़ी, अमेरिकी प्रशासन के लिए मुश्किल

By भाषा | Updated: March 17, 2021 13:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 मार्च (एपी) अमेरिका की दक्षिण-पश्चिम सीमा पर प्रवासियों की आवक बढ़ने के संदर्भ में गृह सुरक्षा प्रमुख ने इस समस्या की गंभीरता को स्वीकार किया है, लेकिन साथ ही कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है।

गृह सुरक्षा सचिव एलेजेंड्रो मायोरकास ने यह भी कहा कि वह सीमा पर आ रहे किशोरों और बच्चों को तत्काल वापस भेजने की डोनाल्ड ट्रंप के समय की व्यवस्था को फिर से लागू नहीं करेंगे।

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर पिछले साल अप्रैल से बड़ी संख्या में प्रवासियों को रोका जा रहा है और कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा जारी एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आदेश के तहत मौजूदा प्रशासन आज भी ऐसे अधिकतर परिवारों और अकेले वयस्क प्रवासियों को तत्काल बाहर निकाल रहा है।

लेकिन वह किशोरों और बच्चों को कम से कम अस्थायी रूप से ठहरने की इजाजत दे रहा है और वे अब और बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

इस तरह के कुछ घटनाक्रमों से राष्ट्रपति जो बाइडन के समक्ष कठिनाई पैदा हो गयी है। रिपब्लिकन इसकी आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि अवैध सीमापार करने वालों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बाइडन के सामने ट्रंप की सीमा संबंधी नीतियों में सुधार करने की चुनौती है।

गृह सुरक्षा सचिव मायोरकास ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम सीमा पर हालात मुश्किल वाले हैं। हम इसे संभालने के लिए हर समय काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक