लाइव न्यूज़ :

देश विरोधी पत्रकारों की गिरफ्तारी का हैशटैग पाकिस्तान में टि्वटर पर बना टॉप ट्रेंड

By भाषा | Updated: July 5, 2019 09:47 IST

‘पाक विरोधी पत्रकारों को गिरफ्तार करो’ की मांग वाला हैशटैग शाम तक दूसरे स्थान पर पहुंच गया था।

Open in App

पाकिस्तान में पत्रकारों को गिरफ्तार करने की मांग करने वाला एक हैशटैग देखते ही देखते टि्वटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा जिससे देश में असहमति के लिए कम होती गुंजाइश को लेकर चिंता पैदा हो गई। ‘पाक विरोधी पत्रकारों को गिरफ्तार करो’ की मांग वाला हैशटैग शाम तक दूसरे स्थान पर पहुंच गया था। इसे 28,000 से ज्यादा बार इस्तेमाल या फॉरवर्ड किया गया।कई यूजर ने प्रतिष्ठित पत्रकारों और टीवी एंकरों की तस्वीरों के साथ इस हैशटैग का इस्तेमाल किया जिनमें से कुछ आए दिन प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान की आलोचना करते रहते हैं।एक ट्वीट में कहा गया, ‘‘ये लोग हैं जो अराजकता, अव्यवस्था, तिकड़मबाजी के लिए जिम्मेदार हैं। ये देश के असली दुश्मन हैं।’’ एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘‘इन सभी को फांसी पर लटका दो।’’

टॅग्स :पाकिस्तानपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?