लाइव न्यूज़ :

टेक्सास के बैंक में मास्क पहनने से इनकार करने पर महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 11:32 IST

Open in App

गालवेस्टन (अमेरिका), 15 मार्च (एपी) अमेरिका के टेक्सास स्थित एक बैंक में मास्क पहनने से इनकार करने पर एक महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

महिला ने मास्क पहनने से इनकार करते हुए पुलिस अधिकारी से कहा था, ‘‘ आप क्या करेंगे, मुझे गिरफ्तार करेंगे?

पुलिस ने ओरेगॉन के ग्रांट पास की निवासी 65 वर्षीय महिला टेरी राइट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

गालवेस्टन काउंटी डेली न्यूज के मुताबिक, मास्क पहनने से इनकार करने की घटना बृहस्पतिवार की है। बैंक ऑफ अमेरिका की गालवेस्टन शाखा में हुई इस घटना की तस्वीर कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी का विरोध करने और अनधिकृत प्रवेश के आरोपों के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने बुधवार को पूरे राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी। उन्होंने कहा कि कारोबारी संस्थाएं स्वयं तय करें कि उन्हें उनके प्रतिष्ठान में कोविड-19 से बचाव के किन उपायों को लागू करना है।

पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा मास्क पहनने और परिसर से जाने से इनकार करने पर बैंक मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब