लाइव न्यूज़ :

लिजर्ड द्वीप के आसपास प्रवाल की करीब 60 प्रजातियां ‘खत्म’, ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ पर बढ़ा खतरा

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:28 IST

Open in App

(जो रिचर्ड्स, सीनियर रिसर्च फैलो, कर्टिन यूनिवर्सिटी)

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया), तीन जुलाई (द कन्वरसेशन) ऑस्ट्रेलिया सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था की एक सिफारिश का विरोध किया है जिसमें प्रवाल भित्ति को ‘खतरे’ की सूची में रखा गया है। लेकिन, इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रवाल भित्ति भीषण संकट में है। नए शोध में, प्रवाल की प्रजातियों की दुर्दशा के बारे में नई जानकारी प्रदान करते हैं।

जलवायु परिवर्तन और समुद्री की गर्म लहरों के कारण उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में चट्टानों पर बड़े पैमाने पर प्रवाल खत्म होते जा रहे है। इस शोध में ‘‘ग्रेट बैरियर रीफ’’ के उत्तरी छोर पर, लिजर्ड द्वीप के आसपास 44 वर्षों के प्रवाल की मौजूदगी के रिकॉर्ड की जांच की। अध्ययन में पाया गया कि प्रवाल की 16 प्रतिशत प्रजातियां कई वर्षों से नहीं देखी गई हैं और या तो स्थानीय स्तर पर उनके विलुप्त होने का खतरा है अथवा वे इस क्षेत्र से गायब हो रही हैं।

यह चिंताजनक है क्योंकि स्थानीय स्तर पर विलुप्ति अक्सर व्यापक और अंततः वैश्विक स्तर पर प्रजातियों के विलुप्त होने की घटनाओं का संकेत देती है। लिजर्ड द्वीप के प्रवाल का क्षेत्र केर्न्स से 270 किलोमीटर उत्तर में है। पिछले चार दशकों में इसे बड़ी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा है। क्राउन-ऑफ-थॉर्न सीस्टार का बार-बार प्रकोप, 2014 और 2015 में श्रेणी-4 के चक्रवात और 2016, 2017 और 2020 में प्रवाल के हटने की घटनाएं शामिल हैं। यह शोध लिजर्ड द्वीप के चारों ओर "हेर्माटाइपिक" प्रवाल भित्ति पर केंद्रित है। ये मूंगे कैल्शियम कार्बोनेट जमा करते हैं और चट्टान की कठोर रूपरेखा बनाते हैं।

वर्ष 2011 और 2020 के बीच 14 स्थानों पर चार बार कठोर मूंगा को लेकर जैव विविधता का सर्वेक्षण किया। इसके साथ ही 1976 से 2020 तक प्रजातियों के रिकॉर्ड के प्रकाशित परिणामों को जोड़ा।

प्रवाल की लापता प्रजातियों में शामिल हैं - एक्रोपोरा एब्रोटेनोइड्स, मिक्रोमोसा लोरधोवेंसिस और एक्रोपोरा एस्पेरा। यह पता लगा कि 59 प्रवाल प्रजातियों के स्थानीय स्तर पर विलुप्त होने या उनकी संख्या कम होने का खतरा है। स्थानीय प्रजातियों का विलुप्त होना अक्सर क्षेत्रीय और आखिरकार वैश्विक स्तर पर विलुप्त होने का संकेत देता है।

अधिकांश स्थानों में प्रवाल की सभी प्रजातियों के वितरण के आंकड़ों की कमी है। इसका मतलब यह है कि परिवर्तनों का आकलन करना और प्रत्येक प्रजाति पर जलवायु परिवर्तन और अन्य मानव जनित दबाव के कारण होने वाले नुकसान को समझना कठिन हो सकता है।

केवल इस अतिरिक्त जानकारी के साथ ही वैज्ञानिक निर्णायक रूप से कह सकते हैं कि क्या लिजर्ड द्वीप पर स्थानीय प्रजातियों के विलुप्त होने के जोखिम का स्तर एक खतरे को इंगित करता है कि प्रवाल की प्रजातियां ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ और उससे आगे कहीं और विलुप्त हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब