लाइव न्यूज़ :

लगभग 130 भारतीय शांति सैनिकों को ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन’ के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 22:03 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 14 जून दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) में तैनात लगभग 130 भारतीय शांति सैनिकों को उनके ‘‘उत्कृष्ट प्रदर्शन’’ के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है।

भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सैन्य योगदान देने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है।

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘सम्मान स्वीकार करो, भारत के लोगों! दक्षिण सूडान में स्थित और यूएनएमआईएसएस में सेवारत आपके लगभग 135 शांति सैनिकों ने जोंगलेई राज्य और ग्रेटर पिबोर प्रशासनिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक प्राप्त किए हैं।’’

मिशन में सेवारत लगभग 135 भारतीय और 103 श्रीलंकाई शांति सैनिकों को उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

यूएनएमआईएसएस द्वारा जारी समाचार लेख में कहा गया है, ‘‘अपने कर्तव्यों को निभाने में, भारतीय शांति सैनिकों ने "दक्षिण सूडान के एक अस्थिर हिस्से में अक्सर हिंसक घटनाओं का सामना किया है। बाढ़ और इसके कारण हजारों लोगों का विस्थापन जैसे और भी जटिल मामले हैं।’’

अबेई, साइप्रस, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लेबनान, मध्य पूर्व, सोमालिया, दक्षिण सूडान और पश्चिमी सहारा में शांति अभियानों में 5,500 से अधिक भारतीय सैन्य और पुलिसकर्मी काम कर रहे हैं।

मार्च 2021 तक, दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में कुल 19,075 कर्मी तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला