लाइव न्यूज़ :

सूडान में सेना एक सप्ताह में नये प्रधानमंत्री को नियुक्त करेगी : जनरल अब्दुल

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:27 IST

Open in App

काहिरा, 29 अक्टूबर (एपी) इस सप्ताह तख्तापलट कर सूडान की सत्ता पर काबिज हुए सैन्य जनरल ने कहा है कि उनकी सेना शासन करने के लिए अपने साथ एक टेक्नोक्रैट प्रधानमंत्री को भी एक हफ्ते में नियुक्त करेगी।

रूस की सरकारी संवाद समिति स्पूतनिक के साथ साक्षात्कार में जनरल अब्दुल फतह बुरहान ने कहा कि नये प्रधानमंत्री अपना मंत्रिमंडल बनायेंगे जो देश का नेतृत्व सशस्त्र बलों के साथ साझा करेंगे।

बुरहान ने कहा, ‘‘ जबतक चुनाव नहीं हो जाते तबतक इस संक्रमण के दौरान लोगों का नेतृत्व करना और उनकी मदद करना हमारा राष्ट्रभक्ति पूर्ण दायित्व है।’’

उनका यह साक्षात्कार शुक्रवार को प्रकाशित हुआ। उन्होंने सोमवार को सरकार को भंग कर दिया था और प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक, कई सरकारी अधिकारियों एवं नेताओं को हिरासत में ले लिया था। इस तख्तापलट की अमेरिका एवं पश्चिमी देशों ने निंदा की थी।

अंतरराष्ट्रीय दबाव में सेना ने हमदोक को कड़ी निगरानी में घर लौटने दिया था।

सेना तब सत्ता पर काबिज हुई जब लोकतंत्र की ओर सूडान के बढ़ने के तौर-तरीकों एवं गति पर सेना एवं असैन्य सरकर के बीच कई सप्ताह तक तनाव चला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?