लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में प्रदर्शनकारियों के मार्च में घुसा सेना का ट्रक, तीन लोगों की मौत की आशंका

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:00 IST

Open in App

बैंकॉक, पांच दिसंबर (एपी) म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून में रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण मार्च में सेना का एक ट्रक घुस गया, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रदर्शन के आयोजकों ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि सेना ने पिछले साल एक फरवरी को म्यांमा की नेता आंग सान सू ची का तख्तापलट कर दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मामलों में सुनवाई चल रही है। सोमवार को इस संबंध में पहला निर्णय सुनाए जाने की संभावना है, जिसके चलते यांगून और देश के अन्य भागों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए एक वीडियो में सेना के एक छोटे तेज रफ्तार ट्रक को मार्च के पीछे आते देखा जा सकता है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि जब ट्रक ने प्रदर्शनकारियों को टक्कर मारी तब वे सड़कों पर थे। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ''लगभग पांच सशस्त्र सैनिक वाहन से बाहर निकले और प्रदर्शनकारियों का पीछा किया। उन्होंने गोलियां चलाईं और कार की चपेट में आए युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना