लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने बांग्लादेश के सशस्त्र बलों के प्रमुखों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:45 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, आठ अप्रैल भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की थलसेना, वायु सेना और नौसेना के प्रमुखों से मुलाकात की और आपसी हित के विषयों तथा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मामलों पर वार्ता करने के साथ उनसे दोनों पड़ोसी देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

जनरल नरवणे ने यहां बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। वह दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच करीबी संबंधों को और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पांच दिन की यात्रा पर ढाका पहुंचे।

नरवणे बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल अजीज अहमद के आमंत्रण पर ढाका पहुंचे हैं। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश की यात्रा की थी।

भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई) ने ट्विटर पर बताया कि जनरल नरवणे ने बांग्लादेशी नौसेना के प्रमुख, एडमिरल एम शाहीन इकबाल से मुलाकात की तथा विभिन्न आपसी हित के विषयों पर उनसे चर्चा की।

एडमिरल इकबाल से बातचीत के बाद भारतीय सेना प्रमुख ने देश की वायु सेना के कार्यवाहक प्रमुख से मुलाकात की।

एडीजी पीआई ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जनरल नरवणे ने एयर वाइस मार्शल एम अबुल बशर से मुलाकात की जो बांग्लादेश की वायु सेना के कार्यवाहक प्रमुख भी हैं। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विषयों पर चर्चा की।’’

उसने बताया कि भारतीय सेना प्रमुख ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल अजीज अहमद से भी मुलाकात की।

यहां भारतीय उच्चायोग ने कहा कि जनरल नरवणे ने अपने समकक्षों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की तथा आपसी सहयोग के विषयों पर उनसे बातचीत की।

इससे पहले दिन में जनरल नरवणे ने टी-55 टैंक की एक प्रतिकृति और 75/24 एमएम होवित्जर तोप की एक तस्वीर उपहार में दी।

एडीजी पीआई ने ट्विटर पर बताया, ‘‘मूल उपकरण बांग्लादेश के संग्रहालयों के लिए उपहार में दिये जा रहे हैं। टी-55 टैंक और 75/24 एमएम होवित्जर ने 1971 के मुक्ति संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी।’’

जनरल नरवणे ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख को कोविड-19 के टीकों की एक लाख से अधिक खुराक भी सौंपी।

इस बीच बांग्लादेश के बंगबंधु सेनानिवास में एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास चल रहा है।

अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल नरवणे ने पांच दिन की अपनी यात्रा के पहले दिन आज शिखा अनिर्बान पर मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।’’

सेनाकुंज में उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।

भारतीय सेना प्रमुख संयुक्त राष्ट्र शांति सहयोग परिचालन पर एक सेमिनार में अपने अनुभव साझा करेंगे।

वह संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में चार से 12 अप्रैल तक चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास शांति अग्रसेना के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात