लाइव न्यूज़ :

दमिश्क में बम विस्फोट की चपेट में आई सेना की बस, 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 20, 2021 13:54 IST

Open in App

दमिश्क, 20 अक्टूबर सीरिया की राजधानी दमिश्क में बुधवार को सड़क किनारे लगाए गए दो बम में विस्फोट हो गया और सेना की बस के इसकी चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हुए।

सीरिया के सरकारी टीवी चैनल पर दिखायी जा रही फुटेज में मध्य दमिश्क में विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुई बस नजर आ रही है। खबर में बताया गया कि धमाका उस समय हुआ, जब लोग अपने काम पर और बच्चे स्कूल जा रहे थे।

हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट एक पुल के नीचे मुख्य बस स्थानांतरण बिंदु पर हुआ, जहां वाहन एकत्रित होकर राजधानी के विभिन्न इलाकों के लिए निकलते हैं।

सरकारी बलों के उपनगरों पर नियंत्रण वापस लेने के बाद से दमिश्क में हाल के वर्षों में इस तरह के हमले कम हो गए हैं। पहले ये उपनगर विद्रोहियों के कब्जे में थे।

राष्ट्रपति बशर असद की सेना ने अब सीरिया के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है, क्योंकि उनके सहयोगियों रूस और ईरान ने उनके पक्ष में शक्ति संतुलन को बनाए रखने में काफी मदद की है।

मार्च 2011 में शुरू हुए सीरिया के संघर्ष में अब तक करीब 3,50,000 से अधिक लोग मारे गए और देश की करीब आधी आबादी विस्थापित हुई है।

सीरिया के सरकारी मीडिया ने अगस्त में भी बताया था कि शॉर्ट सर्किट के कारण सैनिकों को ले जा रही एक बस के गैस टैंक में विस्फोट हो गया था, जिसमें एक की मौत हुई और तीन घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला