लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सेना ने मशहूर कॉमेडियन को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:05 IST

Open in App

यांगून, छह अप्रैल (एपी) म्यांमा में फरवरी में हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में मदद करने वाले लोगों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच अधिकारियों ने मंगलवार को देश के सबसे मशहूर कॉमेडियन को गिरफ्तार कर लिया।

कॉमेडियन जरगनर को यांगून में उनके घर से पुलिस और सैनिकों ने गिरफ्तार किया। वे लोग सेना के दो वाहनों में वहां आए थे। जरगर के साथी कॉमेडियन नगेप्यावक्याव ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी।

जरगनर (60) व्यंग्यकार हैं जो पहले भी जेल में रह चुके हैं। वह 1988 में सैन्य तानाशाही के खिलाफ हुए असफल विद्रोह में भी सक्रिय थे। वह अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी मशहूर रहे हैं। 2008 में चक्रवात नर्गिस के दौरान पीड़ितों की मदद में उनकी भूमिका अहम रही थी।

देश की सैन्य सरकार ने पिछले हफ्ते में विभिन्न आरोपों में साहित्य, फिल्म, थिएटर कला, संगीत और पत्रकारिता से जुड़े कम से कम 60 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि जरगनर के खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं। उनका असली नाम माउंग थुरा है।

सोशल मीडिया पर आ रही रिपोर्टों के अनुसार, हर दिन कई प्रदर्शनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया जा रहा है।

सुरक्षा बलों ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में चिकित्सा कर्मियों के मार्च को नाकाम करने के लिए हथगोलों का इस्तेमाल किया और गोलियां चलायीं। प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा कि सुबह पांच बजे जैसे ही डॉक्टर, नर्स व मेडिल छात्र एकत्र हुए, सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया और भीड़ को कुचलने के लिए वाहनों का भी इस्तेमाल किया।

न्यूज पोर्टल इरावदी के अनुसार चार डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।

सरकार के खिलाफ हो रहे आंदोलन के बीच अब तक कम से कम 570 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं जिनमें 47 बच्चे शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब