लाइव न्यूज़ :

एल सल्वाडोर में हत्याओं के दौर के बीच सेना और पुलिस लगा रही गश्त

By भाषा | Updated: November 12, 2021 10:37 IST

Open in App

सैन सल्वाडोर (एल सल्वाडोर), 12 नवंबर (एपी) एल सल्वाडोर की राजधानी में पिछले दो दिन में लगभग 30 लोगों की हत्या होने के बाद सैनिकों और पुलिस ने गश्त लगाई।

करीब 65 लाख की आबादी वाले इस मध्य अमेरिकी देश में 2010 के दशक के मध्य में हर दिन करीब 15 से 20 लोग मारे जाते थे लेकिन इस बाद हालात तेजी सुधरे और हत्या के मामलों में कमी आ गई।

राष्ट्रपति नईब बुकेले ने बृहस्पतिवार को, सैन सल्वाडोर में सेना को गश्त का आदेश दिया। सेना ने गश्त के दौरान कुछ इलाकों में बख्तरबंद गाड़ियां तैनात कर आवाजाही को बंद कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के गिरोहों की खोज के लिए घर-घर जाकर तलाशी ली।

बुकेले ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “हमें पता है कि ऐसी शक्तियां हैं जो हमें हमारे बुरे अतीत में ले जाना चाहती हैं लेकिन प्रशासन इसकी इजाजत नहीं देगा।” एल सल्वाडोर में 2015 के बाद से हत्याओं में बहुत हद तक कमी आई है लेकिन आज भी यह हत्या की सबसे ज्यादा दर वाला देश है जहां ज्यादातर हिंसा गुंडों के गिरोह करते हैं।

वर्ष 2018 में बुकेले के राष्ट्रपति बनने से पहले तक एल सल्वाडोर में हत्याओं का औसत प्रति दिन 9.2 था और पिछले सप्ताह तक यह औसत 3.8 प्रति दिन देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल