लाइव न्यूज़ :

आर्मीनिया चुनाव: प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान की पार्टी को जीत मिली

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:03 IST

Open in App

येरेवान (आर्मीनिया), 21 जून (एपी) आर्मीनिया के संसदीय चुनाव के सोमवार को जारी परिणामों के अनुसार कार्यवाहक प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान की पार्टी ने जीत दर्ज की है।

सभी क्षेत्रों की गिनती के साथ ही पशिनयान की ‘सिविल कॉन्ट्रेक्ट पार्टी’ ने 53.9 प्रतिशत वोट हासिल किए। चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट कोचरयान के नेतृत्व वाला एक दल लगभग 21 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति सर्ज सरगस्यान से संबद्ध एक दल 5.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा और एक अन्य पार्टी को लगभग चार प्रतिशत मत मिले।

प्रधानमंत्री पशिनयान ने नवम्बर में हुए शांति समझौते के बाद जनता के रोष को शांत करने के लिए समय से पहले ही रविवार को चुनाव कराने का आह्वान किया था। पिछले कई महीने से प्रदर्शनकारी पशिनयान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। रूस की मध्यस्थता से हुए समझौते से आर्मीनिया और अजरबैजान की सेना के बीच छह सप्ताह से चल रही जंग खत्म हो गयी , लेकिन अजरबैजान ने नागोर्नो-काराबाख के बड़े हिस्से तथा आसपास के इलाके पर अपना नियंत्रण बना लिया, जहां पिछले कई वर्षों से आर्मीनिया की सेना का कब्जा था।

राजनीतिक उठापठक के बावजूद रविवार को केवल 49 प्रतिशत ही मतदान हुआ। समय से पहले चुनाव के लिए पशिनयान प्रधानमंत्री पद से हट गए थे और वह वर्तमान में कार्यवाहक प्रधानमंत्री हैं। चुनावी मैदान में 21 राजनीतिक दल और चार गठबंधन हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला दो राजनीतिक शक्तियों-पशिनयान के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ ‘सिविक कॉन्ट्रेक्ट पार्टी’ और पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट कोचरयान के ‘आर्मीनिया अलायंस’ के बीच था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक